प्रियंका चोपड़ा निक जोनस के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में आई है। साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा को एक आइडल कपल के रूप में देखा जाता था। हालांकि अब प्रियंका ने कुछ ऐसा किया जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया। दरअसल प्रियंका ने निक जोनस से शादी के बाद अपने सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा के साथ ‘जोनस’ सरनेम एड किया था। लेकिन अचानक ही उन्होंने अपने सभी अकाउंट से ‘जोनस’ सरनेम हटाकर उसे प्रियंका चोपड़ा कर दिया। प्रियंका चोपड़ा के ऐसा करने के बाद लगातार उनके और निक जोनस के रिश्ते को लेकर सवाल उठ रहे हैं। कई लोग ट्विटर पर इस कपल के तलाक तक पर बात कर रहे हैं।
तलाक को लेकर सोशल मीडिया पर पूछे सवाल
प्रियंका ने जबसे सोशल मीडिया पर अपने नाम के आगे से निक जोनस का सरनेम हटाया है तबसे सोशल मीडिया पर लोग उनसे तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं। एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘क्या प्रियंका चोपड़ा तलाक ले रही हैं। तो वही दूसरे यूजर ने लिखा, ‘प्रियंका चोपड़ा ने अपने नाम के आगे से जोनस सरनेम हटा दिया है।
@priyankachopra removed jonas from her name
— Sandeep Mamidi (@iamSandy1437) November 22, 2021
अन्य यूजर ने प्रियंका चोपड़ा के जोनस सरनेम हटाने के बाद लिखा, ‘ ये अपने तलाक के बारे में बताने का नया तरीका है। एक अन्य ट्रोल ने खिंचाई करते हुए ये तक लिख डाला, ‘जितनी मेहनत मैंने ये प्रियंका चोपड़ा जोनस ट्रांसलेट करने में लगाई है अगर इतनी मेहनत मैं फिजिक्स में कर ली होती तो मेरे पूरे-पूरे नंबर आते।