Samsung Galaxy A72 Specification & Price in India

Samsung Galaxy A72 के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वैरियंट की स्टार्टिंग कीमत Rs. 34,999. रखी गयी है।

Samsung स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने अपने एक नये फ़ोन Samsung Galaxy A72 को 17 मार्च को वर्ल्ड वाइड लांच किया है। यह फ़ोन 4G और 5G कनेक्टिविटी ऑप्शन के साथ लॉंच किया गया है। Samsung Galaxy A72 में सुपर अमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz हाई रिफ्रेश रेट के साथ आ आता हैं। Samsung के इस फ़ोन में आपको Snapdragon 750G प्रोसेसर दिया गया है। यह एक दमदार प्रोसेसर जो फ़ोन काफी हैवी टास्किंग करने सक्षम बनाता है और यह फ़ोन Android 11 और Samsung One UI 3.1 पर बेस्ड है।

Samsung Galaxy A72 Specification.

डिस्प्ले :- Samsung Galaxy A72 में आपको 6.7- इंच का फुल HD+ सुपर अमोलेड Infinity-O-Display दिया गया है। इस फ़ोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इस फ़ोन का डिस्प्ले डिज़ाइन सेंटर पंच होल कैमरा डिज़ाइन के साथ आती है। इसके अलावा इसमें गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन मिलता है।

प्रोसेसर :- Samsung Galaxy A72 में 1.8GHz ओक्टा-कोर बेस्ड क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750G प्रोसेसर दिया गया है। यह एक 8nm प्रोसेसर है, इसमें GPU Adreno 619 दिया गया है। यह फ़ोन Android 11 और Samsung UI 3.1 पर बेस्ड है।

कैमरा :- Samsung Galaxy A72 में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। रियर में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा f/1.8 अपर्चर के साथ, सेकण्डरी 12- मेगापिक्सल का कैमरा f/2.2 अपर्चर के साथ अल्ट्रा-वाइड सेंसर दिया गया है। तीसरा 8- मेगापिक्सल का टेलीफ़ोटो लेंस और 5- मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया गया है। जो अच्छी फोटो कैप्चर करने में सक्षम है। इसमें आपको 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट किया गया है। Samsung Galaxy A72 में 32- मेगापिक्सल का सेल्फी सूटर कैमरा दिया गया है, जो f/2.2 अपर्चर के साथ आता है।

बैटरी :- Samsung Galaxy A72 में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गयी है, जो 25W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट के साथ आती है। फ़ोन की बैटरी काफी बड़ी है, जो आराम से 24 hour तक चल सकती है। Samsung Galaxy A72 (लगभग) 30 मिनिट में 50% तक चार्ज हो जाता है, फ़ोन को फुल 100% चार्ज होने में 60 मिनिट का टाइम लगता है।

कनेक्टिविटी :- कनेक्टिविटी के लिए Samsung Galaxy A72 में ड्यूल 4G & 5G, VoLTE, डुअल नैनो-SIM, ब्लूटूथ 5.0, Wi-Fi-802.11ac, Wi-Fi Direct, Hotspot, Wi-Fi Calling, A-GPS, GLONASS, GALILEO, BDS, NFC और USB-C 2.0 पोर्ट जैसे ऑप्शन मौजूद है। फ़ोन में आपको अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और सभी बेसिक सेंसर दिये गए है। इस फ़ोन का कुल वजन 203.00 ग्राम है।

Samsung Galaxy A72 Release date & Price.

Samsung Galaxy A72 को वर्ल्ड वाइड 17 मार्च को लॉंच किया गया है। Samsung Galaxy A52 के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज का बेस वेरियंट की स्टार्टिंग प्राइस लगभग Rs. 34,999.00 रखी गयी है और इसके 256GB स्टोरेज वैरियंट की प्राइस रु. 37,999. है।

हम आशा करते है की ये आर्टिकल आप लोगो को पसंद आया होगा। गैजेट्स एंड टेक से जुड़ी नयी जानकारी पाने के लिए Suggest2u.com को (Twitter, Instagram, Facebook) पर फॉलो करे। आप हमे E-Mail के माध्यम से अपने सुझाव और सवाल हमारे E-Mail :- info@suggest2u.com पर भेज सकते है!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

x
error: Content is protected !!